spot_img
12.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

मनरेगा के सामाग्री भुगतान ना होने से विकास कार्य बाधित प्रधान संघ अध्यक्ष आराजी लाइन सहित प्रधानों ने बीडीओ को सौंपा मांग पत्र

spot_img

भुकतान ना होने पर 30 को ब्लाक पर ताला बंद कर प्रधान साथी करेंगे धरना प्रदर्शन

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-आराजी लाइन विकास खण्ड के ग्राम प्रधान नागेपुर व प्रधान संघ अध्यक्ष आराजी लाइन मुकेश कुमार पटेल सहित अन्य ग्राम प्रधानों ने सोमवार को जिलाधिकारी से सम्बोधित माँग पत्र खण्ड विकास अधिकारी आराजी लाइन सुरेन्द्र सिंह यादव को सौंपकर मनरेगा के सामाग्री भुगतान इसी माह के अंत तक कराने की अपील की है।ज्ञापन सौपने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए समस्त ग्राम प्रधान ने बताया कि मनरेगा का वितिय वित्तीय वर्ष 2024-25 का सामग्री का भुगतान लम्बित होने की वजह से पंचावतो के विकास कार्य बाधित है।

भुगतान लम्बित होने की वजह से आपूर्ति कर्ता व हम सभी प्रधान गणो को भी काफी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है।शासन की उदासीनता से त्रस्त होकर हम सभी प्रधानगण बीडीओ आराजी लाइन के माध्यम से जिलाधिकारी वाराणसी को अवगत कराना चाहते है कि यदि मासान्त तक लम्बित भुगतान नहीं किया जाता है तो आगामी 30 अगस्त 2025 को ब्लाक मुख्यालय आराजी लाइन के मुख्य गेट पर ताला बन्द कर,धरना प्रदर्शन हेतु बाध्य होगें।जिसके लिए शासन प्रशासन स्वयं जिम्मेदार होगा।

ज्ञापन सौंपने वालो में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान नागेपुर व प्रधान संघ अध्यक्ष आराजी लाइन मुकेश कुमार पटेल,ग्राम प्रधान दीपापुर संतोष यादव,ग्राम प्रधान मोहनसराय मनोज कुमार वर्मा,ग्राम प्रधान लोहरापुर जिरावती,ग्राम प्रधान ढोलापुर अजय दूबे,ग्राम प्रधान कनेरी संजीव कश्यप,ग्राम प्रधान मुंगवार प्रकाश यादव,ग्राम प्रधान गंजारी अमित पटेल,ग्राम प्रधान राजपुर अभिमन्यु,ग्राम प्रधान रखौना गौरी शंकर पटेल,ग्राम प्रधान अयोध्यापुर मनोज यादव,ग्राम प्रधान गजापुर रामबाबू,ग्राम प्रधान बसंतपट्टी श्याम लाल चौहान,ग्राम प्रधान गौरा शारदा प्रसाद सिंह उर्फ गुड्डू सिंह,ग्राम प्रधान भद्रासी कल्पनाथ राजभर,ग्राम प्रधान रानी बाजार अनिल मोदनवाल सहित दर्जनों ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp