spot_img
13.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

एक्यावन पूर्व माध्यमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों के विद्यालय स्तर के विजेता छात्र छात्राओं ने किया प्रतिभाग ब्लॉक स्तरीय गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता कार्यक्रम हुआ सकुशल संपन्न

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-ब्लॉक संसाधन केंद्र आराजी लाइन पर ब्लॉक स्तरीय गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन हुआ,जिसमें बेसिक शिक्षा विभाग के समस्त 51 पूर्व माध्यमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों के विद्यालय स्तर के विजेता छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक स्तर के गणित के प्रश्नों के बहुविकल्पीय उत्तरों के आधार पर छात्र-छात्राओं को सफल घोषित किया गया जिसमें प्रथम स्थान आकांक्षा गिरी कंपोजिट विद्यालय ढंढोरपुर ने प्राप्त किया।

द्वितीय स्थान पर कुल पांच एवं तृतीय स्थान पर कुल दो छात्र छात्राओं ने सफलता प्राप्त किया,सफल छात्र-छात्राओं को जिला स्तरीय ओलंपियाड में प्रतिभाग करने के लिए नामित किया गया,खंड शिक्षा अधिकारी आराजी लाइंस श्री शशिकांत श्रीवास्तव ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए समस्त प्रतिभागियों का प्रतिभागिता प्रमाण पत्र देते हुए प्रोत्साहन किया।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp