spot_img
26.4 C
Varanasi
Friday, February 13, 2026

Buy now

spot_img

बाढ़ राहत कार्य शिविर मे भोजन दवा राशन निःशुल्क वितरण कर किया गया सेवा

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-जन विकास समिति मुर्दहा वाराणसी द्वारा मिर्जापुर के सीखड़ ब्लॉक के 34 पंचायतों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में तत्कालिक राहत कार्य किया जा रहा है।जो 6 अगस्त 2025 से 20 अगस्त 2025 तक लगातार चलाया गया जिसमें 15240 लोगों को खाना,पानी,1160 लोगों को दवाई व 1516 परिवार को सूखा राशन का लाभ दिया जा रहा है।संक्रमण जनित बीमारियों को रोकने के लिए जिस स्थान पर पानी कम होता जा रहा है ऐसे 34 पंचायत के अलग अलग टोलो में बीचिंग पाउडर और चुना का छिड़काव भी लगातार किया जा रहा है।

संस्था के निर्देशक चंद्रन रेमंड्स का कहना है कि हमारी संस्था और कर्मयोगी सहकर्मी लोग इस परिस्थिति में प्रभावित लोगों के साथ हैं।उनके लिए खाना,पानी,दवाई,सूखा राशन और ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव की भरपूर व्यवस्था की गई है।इसी क्रम में आने वाले 10 दिनो में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के 200 हैडपम्प को बनवाया जाएगा उसमें दवाई डाल कर पीने योग्य बनाया जाएगा।जन विकास समिति संस्था के परियोजना अधिकारी अभिषेक मिश्रा,अतुल यादव,सुरेंद्र जी,रामू,विनोद,सौरभ,रितेश,विकास एवं अन्य साथी इस कार्य में लग सेवा धर्म निभा रहे है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp