spot_img
15.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

तहसील परिसर के मंदिर में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग के हवाले स्वयं को किया वृद्ध,आग में जलने के बाद भी न्यायिक व्यवस्था को कोसता रहा बना चर्चा का विषय

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-राजातालाब तहसील में फरियादी ने खुद को आग लगा ली।फरियादी काफी झुलस गया है।मौके पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई है।जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।मुकदमा हारने के बाद बाहर निकले मिर्जामुराद के जोगापुर निवासी वशिष्ठ नारायण गौण ने खुद को ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग के हवाले कर लिया।आग देखकर परिसर में हड़कंप मच गया।आस पास के लोग बचाने के लिए दौड़े,लेकिन आग की लपटें देखकर पीछे हट गए।पुलिसकर्मी और वकील ने कपड़ा और मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक बुजुर्ग पचास फीसदी जल गया।

आग में जलने के बाद भी न्यायिक व्यवस्था को कोसता रहा।कोर्ट की माने तो वशिष्ठ नारायण गौण पुत्र स्वर्गीय राम आधार गौण निवासी मौजा जोगापुर मिर्जामुराद का मुकदमा तहसीलदार कोर्ट में लंबित था।कई महीनों से उसका केस कोर्ट में चल रहा था।बताया गया कि अब इन्होंने उसकी अपील डीएम के यहां किया था।

उनकी अपील को भी जिलाधिकारी ने निरस्त कर दिया।जिसके बाद शुक्रवार को राजातालाब तहसील आकर यह कदम उठाया।तहसील परिसर के मंदिर मे आग लगाई है।घायल को एम्बुलेंस के मदद से बीएचयू ट्रामा सेंटर भेजा गया।उपचार कराने के लिए स्वयं एसडीएम राजातालाब शांतुन कुमार सिनसिनवार व नायब तहसीलदार आराजी लाइन श्याम नारायण तिवारी ट्रामा सेंटर बीएचयू पहुँच गए है जहां घायल वृद्ध की उपचार चल रही है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp