spot_img
29.5 C
Varanasi
Saturday, August 15, 2026

Buy now

spot_img

बे-मौसम बारिश से धान की फसल बर्बाद किसानों के चेहरों पर छाई मायूसी

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-राजातालाब क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हो रही बे-मौसम बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। कटाई के कगार पर खड़ी धान की फसल को भारी नुकसान पहुँचा है। खेतों में पानी भर जाने से फसलें गिर गईं और कई जगहों पर दाने काले पड़ने लगे हैं।किसानों का कहना है कि वे पूरे साल मेहनत करके फसल तैयार करते हैं, लेकिन इस बार अचानक हुई बारिश ने सब कुछ बर्बाद कर दिया।

“अब न धान बिकेगा, न मेहनत का फल मिलेगा,” एक स्थानीय किसान बृजेश सिंह ने दुख जताते हुए कहा कि हमारा फसल बर्बाद हो चुका है और हम अपने परिवार का कैसे भरण पोषण करेंगे।आनंद सिंह ने बताया कि, बारिश से लगभग हमारा 20 बीघा फसल प्रभावित हुई है।मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों में मौसम सामान्य होने की संभावना है, लेकिन किसानों को अगली बुआई तक आर्थिक मदद की सख्त ज़रूरत होगी।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp