spot_img
13.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

इंटरनेशनल गेम में गोल्ड मेडलिस्ट पाने वाले युवा का हुआ सम्मान

spot_img

रिपोर्ट:एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-सेवापुरी विधानसभा के आषाढ़ गांव (मिर्जामुराद) निवासी अमित पाल बीते दिनों इंटरनेशनल गेम खेलने नेपाल गया था गुरुवार को जीत कर वापस घर पहुंचा तो गांव व क्षेत्रवासियों ने फूल-माला व अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर युवा अमित पाल का जोरदार स्वागत किया।आषाढ़ गांव निवासी अमित पाल बीते दिनों नेपाल में हो रहे इंटरनेशनल गेम में भारत के तरफ से दौड़ करने गया था जिसमें 3 हजार मीटर दौड़ लगाकर प्रथम स्थान पाकर गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन करते हुए अपने तिरंगा के बुलंद को ऊंचा किया।नेपाल से वापस घर पहुंचे से पहले भिखीपुर गांव के सामने हाइवे पर अधिवक्ता/भाजपा नेता धीरज सिंह राजपूत के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने जोरदार स्वागत किया।स्वागत के बाद डीजे के साथ दर्जनों बाइक पर सवार युवक ढोल नगाड़े के अमित पाल को लेकर घर पहुंचे।इस दौरान स्वागत करने वालो में ग्राम प्रधान आषाढ़ संजय कुमार, प्रधान गौरी, प्रधान अभिमन्यु, पूर्व प्रधान तेजनाथ पटेल, निहाल सेठ, आत्मा राम यादव, राजू, रौनक सिंह, मदन बिन्द, सुजीत यादव, भैया लाल यादव, करन, अनिल यादव, दशरथ यादव समेत दर्जनों लोग रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp