एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-राजातालाब थाना क्षेत्र के कंठीपुर निवासी उदय प्रताप प्रधान एडवोकेट एमए एलएलबी प्रबंधक अप एकेडमी राष्ट्रीय सचिव अपना दल एस ने रविवार को अपने कंठीपुर निज निवास स्थान पर जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आये लोगों की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना और उन्होंने समस्याओं को सुनने के उपरांत सम्बन्धित अधिकारियों को लोगों की शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करने का निर्देश दिये।राष्ट्रीय सचिव अपना दल एस उदय प्रताप प्रधान ने कहा कि अधिकारी लोगों की समस्याओं का तीव्रता से समाधान करें।

जो भी शिकायत उनके संज्ञान में आती है वे उसका निस्तारण करें। सम्बन्धित शिकायतकर्ता को अपनी शिकायत का समाधान करवाने के लिए कार्यालयों के बेवजह चक्कर न लगाने पड़ें,इसका ध्यान रखें।यदि किसी शिकायत का समाधान करने में कोई तकनीकी या अन्य कोई समस्या आ रही है तो सम्बन्धित प्रार्थी/शिकायत कर्ता को उससे अवगत करवाना भी सुनिश्चित करें।जनसुनवाई के दौरान राजापुर,वन्देपुर से आये लोगों ने शादी विवाह की बात की तो वहीं राजापुर निवासी वृद्ध ने तहसील में मुकदमा खत्म कराने की माँग किया।

आपको बता दे कि उदय प्रताप प्रधान अपने निवास स्थान पर प्रतिदिन करते है जन-सुनवाई आस-पास व रोहनिया-सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के गाँवो से आते है फरियादी सुनाते है अपनी फरियाद मिली शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर रखते हुए सम्बंधित विभाग को भेज कराते है समस्या समाधान का कार्य।रविवार सुबह फरियादियो में मुख्य रूप से सुनील कुमार सोले राजापुर,चंद्रशेखर मास्टर वन्देपुर,रामनिहोर पाल राजापुर शामिल रहे।


