spot_img
43.1 C
Varanasi
Thursday, May 21, 2026

Buy now

spot_img

राजातालाब पुलिस ने पॉक्सो मामले में फरार चल रहे फर्नीचर कमर्चारी गोविन्द सिंह पटेल को किया गिरफ्तार भेजा जेल

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-राजातालाब पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में देखभाल/चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर जमुआ तिराहा रेलवे क्रॉसिंग के पास से पॉक्सो मामले में फरार चल रहे आरोपी गोविन्द सिंह पटेल पुत्र गुलाब पटेल निवासी ग्राम रखौना थाना मिर्जामुराद उम्र लगभग 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।उक्त मुकदमे के संबंध में पीड़िता के पिता द्वारा थाना राजातालाब पर तहरीर दी गई थी कि आरोपी उनके घर पर फर्नीचर का कार्य करता था।आरोप है कि आरोपी ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म किया।घटना की जानकारी होने पर उसे कार्य से हटा दिया गया,जिसके बाद भी आरोपी द्वारा पीड़िता को लगातार परेशान किया जाता रहा।स्कूल आते-जाते समय अश्लील हरकतें करना तथा मना करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी देना भी आरोपित है।प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना राजातालाब पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।वही इस बाबत राजातालाब पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp