एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-राजातालाब थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत असवारी में जय माँ सरस्वती पूजनोत्सव समिति द्वारा डीह बाबा मंदिर पर शुक्रवार को विद्या की देवी माँ सरस्वती का पूजनोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से सम्पन्न हुआ।प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समस्त ग्राम वासियों के सामूहिक सहयोग से माँ शारदा का पूजन और विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया जिसमे हजारो भक्तो ने माँ के दरबार मे हाजिरी लगाते हुए प्रसाद ग्रहण किया।

सरस्वती पूजा के पश्चात डीह बाबा मंदिर पर सुंदरकांड का आयोजन भव्यता व दिव्यता के साथ किया गया।सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माँ सरस्वती की प्रतिमा का चेहरा खोकलर किया गया इस दौरान पूरा गांव भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा।आयोजक जय मां सरस्वती समिति के अध्यक्ष कमलेश कुमार पटेल ने बताया कि यह उत्सव केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं है,बल्कि गांव की एकजुटता और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का एक माध्यम भी है।पूजन के पश्चात ग्रामवासियों की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें असवारी सहित आस पास के दर्जनो गांवों के श्रद्धालु भी प्रसाद ग्रहण किये।आयोजन को सफल बनाने के लिए गांव के युवा और बुजुर्ग उत्साहित होकर तैयारियों में जुटे रहे।

राजातालाब थाना क्षेत्र के असवारी में होने वाले इस आयोजन में भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय स्तर पर अनुशासन और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।ग्राम वासियों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर माँ का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील भी सोशल मीडिया के माध्यम से किया था।कार्यक्रम में मुख्य रूप से भावी ग्राम प्रधान प्रत्याशी असवारी सुनील यादव,भावी जिला पंचायत सदस्य रवि सिंह,अध्यक्ष कमलेश पटेल,कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा,अवधेश यादव,अजय कुमार गुप्ता पत्रकार,रामबाबू पटेल,अमन पटेल,सुनील पटेल,भोलानाथ पटेल,सोनू पटेल,नानक पटेल,पप्पू गुप्ता,राजकुमार यादव सहित दर्जनों लोग रहे।


