एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-वाराणसी में यूपी दिवस कार्यक्रम के साथ-साथ जनपद स्तरीय सरस मेले का आयोजन उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन वाराणसी के तत्वाधान में नमो घाट वाराणसी पर दिनांक 24 जनवरी 2026 से 26 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम के नोडल पवन कुमार सिंह उपायुक्त स्वत: रोजगार वाराणसी द्वारा अवगत कराया गया कि इस अवसर पर 24 जनवरी को विभिन्न विभागों एवं स्वयं सहायता समूह के 6 से अधिक स्टाल कुल 26 स्टाल लगाए जाएंगे तथा साथ में दिनांक 25 जनवरी एवं 26 जनवरी को वृहद रेंज में विभिन्न स्वयं सहायता समूह के उत्कृष्ट उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री की जाएगी जिसमें प्रमुख रूप से सिल्क साड़ी,ग्रोसरी,दोना पत्तल,स्टेशनरी,अगरबत्ती,अचार मुरब्बा,जूट बैग आदि प्रमुख हैँ।कार्यक्रम अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा के बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जा रहा है।कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले एवं नव चयनित लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र,प्रशंसा पत्र,स्वीकृत पत्र भी दिया जाना है।


