एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी अंतर्गत लखनपुर भुल्लनपुर में रविवार को कंबल वितरण का भव्य आयोजन किया गया है जिसमे गरीब असहाय बुजुर्गो के बीच कम्बल वितरण कर एक मिशाल पेश करने का कार्य किया जायेगा जिसकी सम्पूर्ण तैयारी पूर्ण कर ली गयी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार केशरी केमिकल्स एंड होमकेयर के तरफ से रविवार 11 जनवरी 2026 दोपहर 12 बजे से अपने गांव लखनपुर में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया है।केशरी केमिकल्स एंड होमकेयर ने कंबल वितरण कार्यक्रम में उद्योग व्यापार मंडल समिति को भी आमंत्रित किया है उद्योग व्यापार मंडल समिति के पदाधिकारियों व कर्मचारियों नेता व जनप्रतिनिधियों के उपस्थिति व मौजूदगी में कंबल वितरण करने का निर्णय लिया गया है।

वही इस बाबत केशरी केमिकल्स एंड होमकेयर के दशरथ प्रसाद केशरी का कहना रहा की इस कार्यक्रम का उद्देश्य गांव के जरूरतमंद लोगों को गर्माहट प्रदान करना है समस्त लोगो की उपस्थिति इस पहल को और भी प्रभावशाली बनाएगी।कंबल वितरण के बाबत प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता,जिलाध्यक्ष ब्यापार मण्डल शुभम सिंह,मोहन यादव सहित दर्जनों पदाधिकारी गणों ने शनिवार को बैठक कर अहम रणनीति बनाई।


