spot_img
23.6 C
Varanasi
Friday, February 13, 2026

Buy now

spot_img

अंडर-19 विश्व कप फाइनल में भारत की जीत के लिए हनुमान मन्दिर पर हुआ पूजन अर्चन हनुमान चालीसा पाठ बटे प्रसाद

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप में भारत की अद्वितीय व शानदार जीत के लिए शनिवार को सातो महुआ व हरहुआ स्थित हनुमान मन्दिर पर विशेष पूजन-अर्चन कर हनुमान चालीसा व सुंदर कांड का पाठ किया गया।इस आयोजन की पहल भाजपा हरहुआ मण्डल अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा’अजय’ व हरहुआ चौराहे पर व्यापार मंडल हरहुआ महामन्त्री वीरेंद्र गुप्ता ने किया।हनुमान मंदिर पर बैट,हेलमेट रखकर सर्वप्रथम हनुमान जी को माला-पुष्प,लड्डू अर्पित कर आरती उतारी गई उसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।वैभव सूर्यवंशी के सिर्फ 80 गेंदों में 15 छक्के और 15 चौका लगाकर भारत का ग्लेडियर वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रचते हुए 100 रनों से विश्व कप भारत के नाम कर लिया। ऐसे उदीयमान,होनहार खिलाड़ी को भविष्य में और ऊंचाइयों के लिए हनुमान जी से कामना किया।भाजपा मण्डल अध्यक्ष अशुतोष मिश्रा ‘अजय’ व व्यापार मंडल अध्यक्ष व जय श्री राम सेवा समिति संस्थान हरहुआ के अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि अंडर- 19 भारतीय क्रिकेट का फाइनल मैच इंग्लैंड को हराकर बड़ी सफलता देकर देश का गौरव बढ़ाने का सराहनीय कार्य किया है।इससे विश्व स्तर पर देश के प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा बधाई के साथ सन्देश युवाओं के लिए बहुत बड़ी कामयाबी का मंत्र बना है।मंदिर पर प्रमुख रूप से अभय मौर्य,विशाल पटेल,सचिन दुबे,अरुणेंद्र सिंह,राकेश गुप्ता,राजेन्द्र गुप्ता,अमित कुमार सिंह ‘नीलू’ प्रधान,अपरबल सिंह,अनिल पांडेय,मनोज पटेल,अरविंद कुमार,अरुण तिवारी,आशीष कुमार,जयचंद मोदनवाल,मोहन गुप्ता,पंकज मौर्य,अनिल विश्वकर्मा सहित क्षेत्र के युवा खिलाड़ी,सम्मानितजन उपस्थित रहे।वक्ताओं ने कहा कि खेल जगत में मोदी जी के नेतृत्व में देश रिकार्ड बना रहा है।भारत की साख विश्व खेल जगत मे कायम रहे।भारत विश्व गुरु के रूप में सदैव पूज्यमान रहे सभी ने मंगल कामना की।अंत में मन्दिर परिसर में लड्डू,खिचड़ी प्रसाद का वितरण हुआ।सैकड़ों युवाओं व भक्तजनों ने खुशियां आतिशबाजी के साथ मनाई।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp