एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-डॉक्टर विभूति नारायण सिंह खेल मैदान पर गंगापुर एकेडमी द्वारा आयोजित 40वीं पण्डित कृष्ण देव उपाध्याय राज्य स्तरीय प्राइस मनी हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा बनाम विकास इंटर कॉलेज वाराणसी के बीच खेला गया इसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम केखिलाड़ी विशाल,मोहित,लकी एक-एक गोल कर अपनी टीम को मैच के आखिरी मिनट तक 3-0 से विजय दर्ज किया आज का दूसरा मैच बीएलडब्ल्यू बॉयज बनाम इंडिपेंडेंट वाराणसी के बीच खेला गया इसमें बी एल डब्ल्यू बॉयज ने 6-0 से जीत दर्ज की आज का तीसरा मैच विवेक एकेडमी बनाम यूपी कॉलेज के बीच खेला गया जिसमें विवेक एकेडमी कि टीम ने 4-0 से जीत दर्ज की।मुख्य अतिथि धर्मेंद्र राय एमएलसी रहे आपने संबोधन में कहा खेलेगा इंडिया तो जीतेगा इंडिया गांव में प्रतिभाओं की कमी नहीं।

अध्यक्षता पूनम मौर्या जिला पंचायत अध्यक्ष वाराणसी,डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल ब्लॉक प्रमुख आराजी लाइन ने किया आपने कहा खेल ही एक ऐसा माध्यम है जो सर्व समाज को जोड़ता है।इस अवसर पर सुशील सिंह,शैलेंद्र सिंह,अंबिका प्रसाद सिंह,डॉक्टर श्री प्रकाश सिंह,डॉक्टर बिपिन बिहारी,विश्वजीत श्रीवास्तव,शक्ति मौर्य,मनोज मौर्य,सत्यम सेठ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गंगापुर,आशुतोष सिंह गंगवार प्रदेश महासचिव लोक जनशक्ति पार्टी,मनोज सिंह जिला अध्यक्ष,आशीष सिंह पटेल,रमेश दुबे,डीएम यादव इत्यादि लोग मौजूद रहे हैं अतिथियों का स्वागत अवधेश लाल मौर्य,चरण दास गुप्ता,लाल बहादुर मौर्य,डॉक्टर चेतनारायण,अजय भारती ने किया अतिथियो को स्मृति चिन्ह प्रदीप कुमार सिंह पूर्व महामंत्री तहसील बार बार राजातालाब श्यामलाल यादव संचालन की भूमिका रोहित मोदनवाल,विजय राजभर ने किया।निर्णायक की भूमिका में मुख्य रूप से राहुल सिंह,मोहम्मद अंसार अंसारी,सुरेंद्र गौड़,जावेद,रिंकू सिंह,धनश्याम छोटी वाला रहे।


