spot_img
23.6 C
Varanasi
Friday, February 13, 2026

Buy now

spot_img

बरेका के अभिमन्यु राय को उत्तर प्रदेश सब-जूनियर वॉलीबॉल टीम का प्रशिक्षक नियुक्त किए जाने पर गौरव

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के भंडार विभाग में कार्यालय अधीक्षक के पद पर कार्यरत अभिमन्यु राय को खेल जगत में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है।उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन द्वारा उन्हें प्रदेशीय सब-जूनियर वॉलीबॉल टीम के प्रशिक्षक/कोच के रूप में चयनित किया गया है।यह चयन आगामी 44वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैम्पियनशिप के दृष्टिगत किया गया है,जिसमें उत्तर प्रदेश की टीम भाग ले रही है।अभिमन्यु राय अपने अनुभव,तकनीकी दक्षता एवं अनुशासनप्रिय प्रशिक्षण शैली के माध्यम से खिलाड़ियों को उत्कृष्ट मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।उल्लेखनीय है कि राय लंबे समय से वॉलीबॉल खेल से जुड़े हुए हैं तथा खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।उनका यह चयन न केवल उनके व्यक्तिगत खेल योगदान का सम्मान है,बल्कि बरेका के लिए भी गर्व का विषय है कि अभिमन्यु राय प्रदेश स्तर पर खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने में योगदान देंगे।इस अवसर पर बरेका के अधिकारी एवं खेलप्रेमी रेलकर्मियों ने अभिमन्यु राय को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं तथा उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp