spot_img
11.1 C
Varanasi
Friday, February 13, 2026

Buy now

spot_img

चौकी प्रभारी भदवर बनाये गए दिनेश त्रिपाठी वरुणा व काशी जोन में चौदह दरोगाओं के तबादले कई चौकी प्रभारी बदले गए

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के अंतर्गत वरुणा और काशी जोन में दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया गया है।वरुणा जोन के डीसीपी प्रमोद कुमार ने 12 उपनिरीक्षकों का तबादला किया है,जबकि काशी जोन में डीसीपी गौरव वंशवाल ने दो दरोगाओं की नई तैनाती की है।इस प्रशासनिक बदलाव को कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।कई चौकियों के प्रभारी बदले गए हैं और कुछ दरोगाओं को संबंधित थानों से अटैच किया गया है।चौकी प्रभारी कचहरी (कैंट) प्रवीण कुमार मिश्रा को थाना कैंट से अटैच किया गया।पंडित दीनदयाल अस्पताल चौकी प्रभारी रहे जमुना प्रसाद तिवारी को चौकी कचहरी की जिम्मेदारी मिली।थाना कैंट में तैनात प्रवेश कुमार कुंतल को चौकी प्रभारी पंडित दीनदयाल अस्पताल बनाया गया।चौकी प्रभारी चंदापुर (चोलापुर) अभिजीत सिंह को थाना शिवपुर से अटैच किया गया।थाना पर्यटक पर तैनात अवनीश कुमार मिश्रा को चौकी प्रभारी चंदापुर बनाया गया।

चौकी प्रभारी मुर्दहा (चोलापुर) प्रदीप सिंह को थाना कैंट से अटैच किया गया।थाना शिवपुर में तैनात चंद्रभूषण को चौकी प्रभारी मुर्दहा बनाया गया।चौकी प्रभारी भदवर (रोहनिया) राम कुमार पांडेय को थाना पर्यटक से अटैच किया गया।थाना रोहनिया में तैनात दिनेश चंद्र त्रिपाठी को चौकी प्रभारी भदवर की जिम्मेदारी दी गई।चौकी प्रभारी काशीराम आवास (शिवपुर) गौरव सिंह को थाना लालपुर पांडेयपुर से अटैच किया गया।चौकी प्रभारी पांडेयपुर रहे प्रवीण सचान को चौकी प्रभारी काशीराम आवास बनाया गया।थाना रोहनिया में तैनात प्रमोद गुप्ता को चौकी प्रभारी पांडेयपुर बनाया गया।चौकी प्रभारी आदमपुर रहे अंकित कुमार राय को थाना सिगरा से अटैच किया गया।थाना भेलूपुर में तैनात प्रशांत कुमार पांडेय को चौकी प्रभारी आदमपुर नियुक्त किया गया।पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह बदलाव क्षेत्रीय पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं,ताकि जनता को बेहतर सुरक्षा और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp