spot_img
28.1 C
Varanasi
Sunday, February 15, 2026

Buy now

spot_img

समाजसेवी विकास पाल ने गरीब असहायों के बीच किया सैकड़ो किलो मिठाई का वितरण दिया आवश्यक सामाग्री

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-मिजार्मुराद थाना अंतर्गत रखौना गांव निवासी विकास पाल जी ने दीपावली के शुभ अवसर पर गरीब असहायों के बीच बनारस स्टेशन कैंट स्टेशन अस्सी घाट फुटपाथ रिक्शावाला और घाटों पर 200 किलो मिठाई व आवश्यक उपयोगी सामाग्री का वितरण कर एक मिसाल पेश किया।आपको बता दे कि बीते दिनों एकाएक बढ़ती ठंड से कैंट,बनारस रेलवे स्टेशन व सड़क के किनारे सहित अस्सी घाट काशी द्वार गेट नम्बर 2 पर खुले आसमान के नीचे ठिठुर रहे गरीब असहायों के बीच रखौना गाँव निवासी समाजसेवी विकास पाल ने कंबल वितरण किया था।

कैंट,बनारस स्टेशन,सड़क किनारे सहित अस्सी घाट काशी द्वार गेट नम्बर 2 के बाहर कंपकंपा देने वाली ठंड की रात में असहायों के बीच कंबल वितरण करना एक साहसिक कदम था रात के अंधेरे में जब सारा जहां ठंड से अपने घरों में दुबके हों ऐसी परिस्थिति में असहायों की सुधि लेने की समाजसेवी विकास पाल ने बाहर निकल गरीबों का दर्द समझ सैकड़ों गरीबों व असहायों केबीच कंबल बांटे थे।कंबल वितरण के दौरान समाजसेवी विकास पाल ने कहा था कि गरीबों व असहायों की मदद करना मेरी नियती में शामिल है।

उन्होंने कहा कि मैंने यह निश्चय किया कि जितना हो सकेगा मैं अब असहायों को ठंड से मरने से बचाऊंगा।तबसे मैं सार्वजनिक स्थलों पर घूम घूम कर जरूरतमंद असहायों के बीच गर्म कपड़े व कंबल का वितरण कर रहा हूं।उन्होंने बताया कि यह कार्य विगत 2024-2025 वर्ष से करते आ रहा हूं।कंबल वितरण को लोगों ने सराहनीय कदम बताया।कहा जाता है कि जिसका कोई सहारा नहीं होता उसका भगवान ही सहारा होता है।एक ओर जहा ठिठुरती ठंढ मे रजाई एवं कम्बल के सहारे घरों में लोग सो जाते है लेकिन उसकी जिंदगी कैसे गुजरती होगी जो एक साधारण चादर के सहारे ठंढी रात गुजारते है।असहायो पर सबकी दया नही होती बल्कि भगवान की जिस पर कृपा होती है वही इस तरह के पुन्य कार्य करते हैं।

रखौना निवासी समाजसेवी विकास पाल ने बताया कि यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा।महादलित टोलों में जाकर भी कंबल वितरण किया जाएगा।वही समाजसेवी विकास पाल ने बताया कि वर्ष 2022 में मैं वायरिंग इलेक्ट्रिकल का काम वाराणसी जनपद के तमाम क्षेत्रो में घूम घूम कर करता था रात्रि के समय आते हुए हमें सड़क किनारे स्टेशन व घाटों पर लोग ठिठुरते नजर आते थे तभी से हमने अपने काम मे से कुछ पैसों का बचत कर जरुरत मन्दो में कंबल मिठाई कपड़ा सहित जरूरतमंद सामानों का वितरण करने का संकल्प लिया जो वर्तमान समय सहित पूर्व के समय मे भी किया हूँ दीपावली पर्व पर सैकड़ो किलो मिठाई भी लोगो के बीच वितरण कर खुशियां मनाने का कार्य करता हूँ।इस सराहनीय व नेक कार्य मे रखौना निवासी समाजसेवी विकास पाल,सन्दीप कुमार पटेल एसआर इलेक्ट्रिक मेहदीगंज,साथ में सोनू पाल निवासी मेहंदीगंज रोशन पटेल निवासी रखौना,अभिषेक पटेल निवासी बीरभानपुर सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp