spot_img
45 C
Varanasi
Sunday, May 17, 2026

Buy now

spot_img

महिला थानाध्यक्ष सुमित्रा देवी को दस हजार रिश्वत लेते एंटी करप्शन की टीम ने कोतवाली परिसर से किया गिरफ्तार

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-वाराणसी कमिश्नरेट की महिला थाना कोतवाली की प्रभारी सुमित्रा देवी को शुक्रवार सुबह एंटी करप्शन यूनिट ने दस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। टीम ने कोतवाली परिसर से ही थानाध्यक्ष को रंगे हाथ दबोच लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार के केस में एक्शन लेने और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट लगाने के लिए रिश्वत मांगी थी।वाराणसी एंटी करप्शन की टीम ने पीड़िता की शिकायत पर घेराबंदी की और आरोपी थानाध्यक्ष को दबोच लिया।टीम गिरफ्तार किए जाने के बाद उसे लेकर कैंट थाने पहुंची है। जहां सुमित्रा देवी के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।एंटी करप्शन की कार्यवाही में गिरफ्तार महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक सुमित्रा देवी मूल रूप से महमूदाबाद गंगा दीप कॉलोनी थाना झुंसी,प्रयागराज (इलाहाबाद) की रहने वाली है। सुमित्रा देवी 2010 बैच की महिला ऑफिसर्स हैं।2010 से 2021 तक लखनऊ के विभिन्न थाना व चौकियों की कार्यभार संभाल चुकी है।बीते 2 सितम्बर 2021 को इनका स्थानंतरण लखनऊ से वाराणसी किया गया।जिसके बाद से वाराणसी महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रही थी।28 सितम्बर 2023 को सीएम योगी के आदेश के अनुपालन में सुमित्रा देवी को पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा प्रभारी निरीक्षक राजातालाब के पद पर भेजा गया और वापस महिला थाने में इंस्पेक्टर बनाया गया।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp