भाजपा हरहुआ मण्डल के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने डमरू वादन,पुष्पवर्षा कर हर हर महादेव के उद्गोष से किया स्वागत
एस के श्रीवास्तव विकास
वाराणसी/-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय त्रिपनवीं बार काशी आगमन पर लालबहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयर पोर्ट के बाहर व सड़क किनारे भाजपा हरहुआ मण्डल व भाजपा नेताओं पदाधिकारियों संग अजगरा विधायक त्रिभुवन राम के नेतृत्व में शँखवादन,दमरूवादन व पुष्पवर्षा के साथ हर हर महादेव के उद्घोष के साथ स्वागत किया गया।पीएम ने हाथ जोड़कर व हाथ हिलाकर भाजपा नेताओं,पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया।काशी की अतिथि देवो भवः की परंपरा को लेकर जहां अपने विकास पुरुष अजगरा विधान सभा के विधायक त्रिभुवन राम के नेतृत्व में गुलाब की पंखुड़ियां बिखेर कर स्वागत किया वहीं पर भाजपा हरहुआ मण्डल के अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा ‘अजय’व मण्डल उपाध्यक्ष अरुणेंद्र सिंह अपने मण्डल पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओ व व्यापार मंडल हरहुआ के महामंत्री वीरेंद्र गुप्ता ने विधायक टी राम के निर्देशन में डमरू वादन,शंखध्वनि,पुष्पवर्षा कर हर हर महादेव के उद्घोष के साथ अतिथि पीएम नरेंद्र मोदी,सीएम उत्तर प्रदेश योगी नोडल प्रभारी सुरेश खन्ना सहित अन्य अतिथियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।ज्ञातव्य हो कि पीएम मोदी वाराणसी अपने संसदीय क्षेत्र को खजुराहो तक की बन्देभारत ट्रेन की सौगात देंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों से बैठक कर मुलाकात कर रात्रि प्रवास गेस्ट हाउस बरेका में करेंगे।

अगले दिन सुबह 8 बजे ट्रेन को रवाना कर दरभंगा बिहार के लिए प्रस्थान करेंगे।विधायक अजगरा त्रिभुवन राम के साथ प्रमुख रूप से रामप्रकाश सिंह’बीरू’, मण्डल अध्यक्ष हरहुआ आशुतोष मिश्रा ‘अजय’,उपाध्यक्ष अरुणेंद्र सिंह,व्यापार मंडल हरहुआ महामंत्री वीरेंद्र गुप्ता,मण्डल अध्यक्ष चोलापुर विपिन चन्द्र राय,मण्डल अध्यक्ष आयर शैलेन्द्र पटेल,मण्डल अध्यक्ष चौबेपुर लक्ष्मण सिंह,सोनी सिंह,प्रिया सिंह,सोनाली पांडेय,राणा

चौहान,शिवाजी सिंह,मोहन बाबू,विनोद सिंह सहित सैकड़ों महिला व पुरुष कार्यकर्ता हाथों में झंडा लेकर जिंदाबाद के साथ हर हर महादेव उद्घोष से स्वागत किया।

विधायक त्रिभुवन राम ने पीएम के काफिला जाने के बाद भाजपा हरहुआ मण्डल व अन्य मण्डल के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को आशीर्वचन धन्यवाद प्रदान किया।


